सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

बसंत पंचमी पर सिरोही जिले में ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ : योजनाओं की जानकारी

सिरोही | 23-Jan-2026 08:02 PM | 317 |
सिरोही
योजनाओं की जानकारी

बसंत पंचमी के अवसर पर जिले में ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ

शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर किया गया लाभान्वित

सिरोही 23 जनवरी । राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक गिरदावर वृत्त पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को जिले के सिरोही,शिवगंज, वीरवाड़ा,आबूरोड एवं मडार गिरदावर सर्किलों में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता रही।

शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की तथा अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविरों में उपस्थित ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलवाई गई।

आगामी दिनों में इन गिरदावर सर्किलों में आयोजित होंगे ग्राम उत्थान शिविर

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि—

- 24 जनवरी: रामपुरा, पोसालिया, झाड़ोली, निचलागढ़, अनादरा

- 25 जनवरी: पाडीव, उथमण, अजारी, मुंगथला एवं दांतराई

- 31 जनवरी: जावाल, पालड़ी एम., कोजरा एवं रेवदर

- 01 फरवरी: बरलूट, मांडाणी, नितौड़ा, नागाणी

- 05 फरवरी: कालंद्री, कैलाशनगर, भावरी, गिरवर एवं मगरीवाड़ा

- 06 फरवरी: तंवरी, जोगापुरा, वाटेरा, आबूपर्वत, सोरड़ा

- 07 फरवरी: मेरमाण्डवाड़ा, रोहिडा, किवरली एवं सिरोड़ी

- 08 फरवरी: कृष्णगंज, पिंडवाड़ा (ग्राम पंचायत वरली)

- 09 फरवरी: सांतपुर एवं दत्ताणी गिरदावर सर्किल

इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक कृषकों एवं पशुपालकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.