शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
पूर्णिया न्यूज़

पूर्णिया में छात्र आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा उपद्रव मोहम्मद आसिफ ने जिला प्रशासन की सराहना की, मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता की निष्पक्ष जांच की मांग

मोहम्मद आसिफ ने जिला प्रशासन की सराहना की, मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता की निष्पक्ष जांच की मांग
news-purnia

पूर्णिया। पूर्णिया में हाल ही में हुए छात्र आंदोलन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। आंदोलन के दौरान छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया और बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद आसिफ ने कहा कि प्रशासन ने समय रहते उचित कदम उठाकर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक और छात्र को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है, और इस आंदोलन में अधिकांश छात्रों ने उसी परंपरा का पालन किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए जाने की बातें सामने आईं, लेकिन प्रशासन की सक्रियता के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और किसी बड़े उपद्रव की नौबत नहीं आई।

मोहम्मद आसिफ ने मीडिया कर्मियों के साथ हुई कथित अभद्रता पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष रूप से घटनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही भविष्य में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

फिलहाल पूर्णिया में स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

रिपोर्ट: जुमफुकार साह, PHM News

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई

अन्य खबरें

सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज