लखनऊ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखनऊ
🚨 Breaking News | लखनऊ

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तरप्रदेश ने किया रेफरी-ऑफिसियल्स का सम्मान : मुख्य संरक्षक (ऑक्सीजन मैन) श्री राजेश कुमार जायसवाल ने बढ़ाया हौसला, दिया सहयोग का आश्वासन

लखनऊ | 26-Apr-2026 07:40 PM | 553 |
लखनऊ
मुख्य संरक्षक (ऑक्सीजन मैन) श्री राजेश कुमार जायसवाल ने बढ़ाया हौसला, दिया सहयोग का आश्वासन

लखनऊ, 26 अप्रैल।
योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा नव नियुक्त रेफरी एवं ऑफिसियल्स के सम्मानार्थ एक गरिमामय समारोह का आयोजन आर.के. पैलेस, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम संस्था के मुख्य संरक्षक (ऑक्सीजन मैन) श्री राजेश कुमार जायसवाल के संरक्षण एवं सानिध्य में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य संरक्षक श्री जायसवाल द्वारा सभी नव नियुक्त रेफरी एवं ऑफिसियल्स को आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योगासना एवं भारतीय पारम्परिक खेलों के विकास में प्रशिक्षित एवं समर्पित ऑफिसियल्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को उनके नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में श्री जायसवाल ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी संस्था के साथ निरंतर जुड़े रहेंगे तथा खेलों के विकास, युवाओं के प्रोत्साहन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों एवं योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें सचिव डॉ. महेश लाल, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा राजपूत, कोषाध्यक्ष आचार्य सुरेश कुमार एवं सह सचिव श्री जीतेन्द्र शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया तथा नव नियुक्त ऑफिसियल्स का उत्साहवर्धन किया।
योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश राज्य में योगासना एवं भारतीय पारम्परिक खेलों के विकास, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभाओं को निखारना एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे खेलों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

अन्य खबरें

सीआरपीएफ परिवारों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम : द भोनवाल स्कूल द्वारा सी आर पी एफ के कावा हाल मे प्रस्तुत की गई देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

लखनऊ न्यूज़

उभरती प्रतिभा : 10 वर्षीय बाल नृत्यांगना रुद्रांशी गुप्ता बना रहीं भारतनाट्यम और योग में नई पहचान : 10 वर्षीय रुद्रांशी गुप्ता बना रहीं भारतनाट्यम और योग में नई पहचान

लखनऊ न्यूज़

द भोनवाल स्कूल, बिजनौर : लखनऊ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन सम्पन्न

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश, लखनऊ : "योगेन सह पारम्परिक क्रीड़ा के संकल्प के साथ अधिवक्ता अभिषेक तिवारी का सम्मान"

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने नव-निर्वाचित संरक्षक का किया सम्मान : विंग कमांडर विवेक तिवारी की स्मृति में होगी योगासन एवं पारम्परिक खेल प्रतियोगिता"

लखनऊ न्यूज़

लखनऊ योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन : जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तरप्रदेश : अर्शलान योगासना कप 2026

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश : जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तरप्रदेश की अहम बैठक : जिला स्तरीय भारतीय पारम्परिक खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बनी रणनीति

लखनऊ न्यूज़

रेडियो जॉकी के प्रशिक्षण बैच ने किया एफएम रेडियो मिर्ची 98.3 का शैक्षणिक भ्रमण : बेसिक रेडियो टेक्नोलॉजी कोर्स के बैच ने किया एफएम स्टूडियो का भ्रमण

लखनऊ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.