लखनऊ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखनऊ
🚨 Breaking News | लखनऊ

द भोनवाल स्कूल, बिजनौर : लखनऊ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन सम्पन्न

लखनऊ | 21-Jun-2026 01:25 PM | 553 |
लखनऊ
लखनऊ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन सम्पन्न

लखनऊ, 21 जून 2026।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज द भोनवाल स्कूल, बिजनौर, लखनऊ में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शानू श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शानू श्रीवास्तव ने कहा कि द भोनवाल स्कूल में केवल शैक्षणिक शिक्षा पर ही ध्यान नहीं दिया जाता, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग, विभिन्न प्रकार के खेल, नृत्य एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास सुनिश्चित होता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी को नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.