लखनऊ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखनऊ
🚨 Breaking News | लखनऊ

सीआरपीएफ परिवारों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम : द भोनवाल स्कूल द्वारा सी आर पी एफ के कावा हाल मे प्रस्तुत की गई देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

लखनऊ | 05-Jul-2026 12:39 PM | 553 |
लखनऊ
द भोनवाल स्कूल द्वारा सी आर पी एफ के कावा हाल मे प्रस्तुत की गई देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

लखनऊ। द भोनवाल स्कूल द्वारा शनिवार को कावा हॉल, सीआरपीएफ में सीआरपीएफ परिवारों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान, अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साह और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री राजेंद्र भोनवाल जी और प्रधानाचार्या श्रीमती शानू श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि सीआरपीएफ के जवानों और उनके परिवारों का त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज और सुरक्षा बलों के बीच आत्मीयता एवं सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और सीआरपीएफ परिवारों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन देशभक्ति, संस्कार, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बनकर सभी के लिए यादगार रहा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.