लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल,व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 70 हजार जुटाकर पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद | : संसारपुर युवाओं की अनोखी पहल, सोशल मीडिया से की समाज सेवा

लखीमपुर खीरी | 19-Sep-2025 08:30 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
संसारपुर युवाओं की अनोखी पहल, सोशल मीडिया से की समाज सेवा

व्हाट्सएप ग्रुप से जुटाए 70 हजार, पंजाब बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचेगी मदद

लखीमपुर खीरी। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज सेवा का भी सशक्त जरिया बन चुका है। इसका उदाहरण लखीमपुर खीरी के संसारपुर के युवाओं ने पेश किया है। यहाँ युवाओं ने “रिलीफ फंड संसारपुर” नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर चंदा इकट्ठा किया और पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 70 हजार रुपये नकद, कपड़े और दवाइयाँ एकत्र कीं।

जानकारी के अनुसार, यह व्हाट्सएप ग्रुप बीते कई महीनों से गरीबों, बीमारों और जरूरतमंदों की सहायता करता आ रहा है। इस बार पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाई गई मुहिम में लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

17 सितंबर को एकत्रित सहायता सामग्री व नकद राशि खंजनपुर गुरुद्वारा में बाबा श्री गुरुनाम सिंह को सौंपी गई। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम मौलाना साजिद कासमी भी मौजूद रहे। मौलाना साजिद ने यह सहयोगी राशि सौंपते हुए कहा कि यह संसारपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है।

बाबा श्री गुरुनाम सिंह ने भरोसा दिलाया कि यह मदद जल्द ही पंजाब बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर गुफरान इंडिया इलेक्ट्रॉनिक, फरहत कमर आलम, नसीम इदरीसी, मुफ्ती अम्मार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत बनाते हैं।


अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.