लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज, बिजुआ के गांवों में दुर्गा जागरण की धूम : गांवों में मंच, मूर्ति और पंडाल सजावट में जुटे कार्यकर्ता

लखीमपुर खीरी | 19-Sep-2025 09:18 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
गांवों में मंच, मूर्ति और पंडाल सजावट में जुटे कार्यकर्ता

लखीमपुर खीरी।
शारदीय नवरात्र के आगमन से पहले बिजुआ विकास खंड के गांवों में उत्साह और भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है। बिजुआ गोंधिया, देवरिया रड़ा, नब्बूपुरवा, बोझवा और भैठिया समेत कई गांवों में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दुर्गा जागरण और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी भव्य तैयारियां चल रही हैं। गांव के युवाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मंच निर्माण, मूर्ति स्थापना, गुफा और पंडाल सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक झांकियां और विशेष भजन-कीर्तन की व्यवस्था की जा रही है।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार का दुर्गा जागरण और भी अधिक भव्य और भक्ति से परिपूर्ण होगा। नौ दिनों तक देवी गीत, कीर्तन और धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करेंगी।

ग्राम पंचायत और ग्रामीण मिलकर श्रमदान के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूरा बिजुआ ब्लॉक नवरात्र महोत्सव की रंगीन छटा और श्रद्धा-उल्लास से सराबोर हो गया है।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.