लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी | 02-Nov-2025 12:47 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी
अखंड भारत के निर्माता और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति द्वारा गोला की मिल बाईपास रोड स्थित पटेल संस्थान में समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मूलचंद वर्मा ने की तथा संचालन महेश चंद वर्मा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। उनके सिद्धांत और विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वक्ताओं में पटेल अशोक कनौजिया, सभासद नानक चंद्र वर्मा, भाजपा नेता विनोद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष आनंद वर्मा, रामअवतार वर्मा, रामविलास वर्मा, डॉ. रामशरण वर्मा, अध्यक्ष संजील वर्मा एवं मंत्री आशिकर वर्मा ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रधान अरविंद वर्मा, सभासद हरिओम वर्मा, अजय वर्मा, अमरीश वर्मा, सुरेश वर्मा, राजीव पटेल, शिवम पटेल, इंद्रजीत पटेल, रामकुमार, राजेश, अमित वर्मा, वीरपाल वर्मा, छैल बिहारी, संतराम वर्मा, राहुल वर्मा, अरुण वर्मा, अमन वर्मा एवं श्रीपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.