लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

सैधरी हत्याकांड: : हिन्दू संगठनों का अल्टीमेटम, प्रशासन को 15 दिन की मोहलत।

लखीमपुर खीरी | 13-Aug-2025 02:01 AM | 140 |
लखीमपुर खीरी
हिन्दू संगठनों का अल्टीमेटम, प्रशासन को 15 दिन की मोहलत।

लखीमपुर खीरी, संवाददाता – मंशाराम चौहान

लखीमपुर खीरी के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैधरी में 2 अगस्त को हुए चर्चित हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल कायम है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण शुरुआत से ही संवेदनशील रहा। प्रशासन ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए पुलिस बल तैनात किया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

कुछ दिनों बाद हिन्दू संगठनों ने पीड़ित पक्ष के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। उनकी मुख्य मांग पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी कथित अवैध बस्ती को हटाने की है, जिसे वे कानून-व्यवस्था के लिए बताया जा रहा हैं खतरा।

सोमवार को पीड़ित परिवार और हिन्दू संगठनों की महिलाओ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से हुई कहासुनी और हल्की झड़प की स्थिति भी बनी।
महिलाओं का आरोप था कि घटना के कई दिन बीतने के बाद भी दोषियों पर ठोस कार्रवाई और अवैध बस्ती पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

मौके पर पहुंचे एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने प्रतिनिधियों से संवाद किया और 15 दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की गंभीर जांच कर आगे की रणनीति तय करेगा।

संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्वयं मोहब्बत नगर—जहां यह बस्ती स्थित है—को ‘खंडहर’ में बदल देंगे।

पुलिस छावनी में मोहब्बत नगर
तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मोहब्बत नगर को अस्थायी पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। एसपी पूर्वी गौतम, सीओ सिटी विवेक तिवारी और सदर कोतवाल हेमंत राय सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रशासन ने साफ किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होगी।


2 अगस्त को सैधरी में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद हत्या हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हत्यारों को तो जेल भेज दिया लेकिन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई न होने से पीड़ित पक्ष नाराज है।


विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,भारतीय हिंदू परिषद ,राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना , हिन्दू समाज पार्टी समेत अन्य संगठन खुलकर पीड़ित परिवार के साथ हैं और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं।

प्रशासन के पास 15 दिन का समय है। अगर तय समय में बुलडोजर चला तो मामला सुलझ सकता है, वरना सड़कों पर फिर से उग्र प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।


सैधरी हत्याकांड अब केवल आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सामाजिक और सामुदायिक तनाव का केंद्र बन चुका है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की है। आने वाले 15 दिन इस प्रकरण की दिशा तय करेंगे।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.