शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ
lakhimpur-kheri-news-hindi

गोला गोकर्णनाथ खीरी।

मिशन शक्ति फेज 5 अभियान कार्यक्रम के तहत विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला की नौवीं कक्षा की छात्रा राशी शुक्ला को एक दिन के लिए चौकी प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी हैदराबाद सुनील मलिक व चौकी इंचार्ज महादेवी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

चौकी इंचार्ज महादेवी ने औपचारिक रूप से राशी शुक्ला को चौकी का प्रभार सौंपा। चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालते ही राशी शुक्ला ने चौकी का निरीक्षण किया और साफ-सफाई देखकर संतोष व्यक्त किया।

थाना प्रभारी सुनील मलिक ने उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और अपने अधिकारों को जानना चाहिए।

राशी शुक्ला ने चौकी प्रभारी के रूप में जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएँ भी सुनीं और छात्राओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनने का संदेश दिया।

इस मौके पर थाना प्रभारी सुनील मलिक, एसएसआई संत पाल सिंह राठौर, महिला सिपाही कोमल, रीतू शर्मा, रजनी, आरक्षी दीपक वर्मा, बी. सिंह, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और पत्रकार गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज