लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

निघासन हादसा: चारा लेने गए युवक की जिंदगी दांव पर, इंसानियत बनी सहारा : गंभीर हालत में लखनऊ रेफर युवक, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिजनों का संभाला दुख

लखीमपुर खीरी | 13-Sep-2025 09:15 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
गंभीर हालत में लखनऊ रेफर युवक, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिजनों का संभाला दुख

निघासन (खीरी)।
बाढ़ की तबाही से जूझ रहे निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरोठा का एक परिवार अचानक हुए हादसे से गहरे सदमे में है। गांव का युवक अंकित (पुत्र पहलाद) मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहा था। तभी पैर फिसलने से वह रपटा पुलिया से बाढ़ के तेज बहाव में जा गिरा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह उसकी जान तो बचा ली, लेकिन पानी में डूबने से युवक की हालत नाजुक हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के मैनकाइंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इलाज के लिए घर में पैसों का संकट खड़ा हो गया। यह देखकर गांव के लोग मदद के लिए आगे आए। इस बीच ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत कर न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि उन्हें भरोसा दिलाया कि—

“आपके दुख-सुख में मैं हर वक्त साथ खड़ा हूं। जब तक बच्चा पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता, परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। किसी भी जरूरत पर बेझिझक मुझे कॉल करें, मैं मदद के लिए हमेशा तैयार हूं।”

अमनदीप सिंह की इस पहल से परिवार की आंखें भर आईं। गांववासियों ने भी उनके इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि—मुश्किल घड़ी में गरीब परिवार का सहारा बनना वास्तव में बड़ी बात है।

बाढ़ की विभीषिका झेल रहे क्षेत्र में यह घटना लोगों को भावुक कर गई। जहां एक ओर परिवार इलाज के लिए जद्दोजहद कर रहा है, वहीं समाज के जिम्मेदार लोग और ग्रामीण आगे बढ़कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.