लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

महिला से छेड़छाड़ का मामला: भाई का दोस्त बनकर दिया लिफ्ट, नहर की तरफ ले जाकर किया प्रयास; आरोपी गिरफ्तार : क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े कर दिए सवाल

लखीमपुर खीरी | 12-Sep-2025 08:40 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े कर दिए सवाल

लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र से महिला से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की शाम लगभग 5:30 बजे की है, जब मोहम्मदी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी ससुराल से मायके जा रही थी। वह बस्तौला तिराहे पर ऑटो में बैठी थी, तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 31 CB 0538) सवार एक युवक ने उससे उसके गांव और भाई के बारे में पूछताछ की। युवक ने खुद को महिला के भाई का दोस्त बताते हुए उसे लिफ्ट देने की बात कही। भरोसा कर महिला ऑटो से उतरकर उसकी बाइक पर बैठ गई। बाइक चालक ने रास्ता बदलकर महिला को नहर की तरफ ले जाने की कोशिश की। रास्ते में उसने महिला का मुंह दबाने और जबरन छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और शोर मचाया। 

इससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गईं। एक टीम का नेतृत्व भीरा कोतवाली प्रभारी गोपाल नारायण सिंह और दूसरी टीम का बिजुआ चौकी प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने किया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। बिजुआ चौकी प्रभारी की टीम ने दबिश देकर बस्तौली मूडासवारान नहर मार्ग पर ग्राम हर्रैया के पास से आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मनोज कुमार वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा, निवासी अलीगंज कोतवाली गोला के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सुरक्षा को लेकर लोगों में आक्रोश है और ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.