लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

सुरक्षा की दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी गोला ने किया पैदल गस्त : गोला पुलिस ने पंपलेट बांटकर समझाई कन्या सुमंगल योजना

लखीमपुर खीरी | 26-Sep-2025 10:48 PM | 263 |
लखीमपुर खीरी
गोला पुलिस ने पंपलेट बांटकर समझाई कन्या सुमंगल योजना

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों में पैदल गस्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ बड़ा चौराहा, पुराना बाईपास, विकास चौराहा और शिवम चौराहा तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

क्षेत्राधिकारी ने बाजार में दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। पैदल गस्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी दिखा।

मिशन शक्ति 05 के तहत जागरूकता

पैदल गस्त के साथ ही क्षेत्राधिकारी गोला ने "मिशन शक्ति अभियान (फेज-05)" के अंतर्गत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने का कार्य भी किया। इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना के बारे में जानकारी दी और योजना से जुड़ी लाभकारी जानकारियों को विस्तार से समझाया।

पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं और युवतियों को पंपलेट बांटे गए, जिनमें हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का उल्लेख किया गया। अधिकारियों ने बताया कि संकट की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं इन नंबरों पर कॉल कर तुरंत मदद प्राप्त कर सकती हैं।

नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा का संदेश

क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। पुलिस की यह पहल नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास की कड़ी को और मजबूत करेगी।

पुलिस की इस सक्रियता को देखकर आम नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.