लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी | 31-Oct-2025 07:14 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी | थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम खंजनपुर में 28 अक्टूबर 2025 को हुई जघन्य वारदात ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गाँव के इकलौते मुस्लिम परिवार पर कुछ दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें शहाना परवीन और उनके वृद्ध माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़िता शहाना परवीन ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर पाँच व्यक्तियों को जेल भेजा है, जिसमें उनके निर्दोष भाई शादाब पुत्र नाजिम खाँ को भी झूठा फँसा दिया गया। पीड़िता का कहना है कि हमला होने के समय उसका भाई गाँव में मौजूद ही नहीं था।

दीवान की भूमिका पर उठे सवाल

 

घटना से दो दिन पहले यानी 26 अक्टूबर 2025 को पीड़िता ने कुकरा पुलिस चौकी के दीवान कुलदीप कुमार चौधरी को एक लिखित तहरीर दी थी। अगर उस तहरीर पर समय रहते कार्रवाई होती तो 28 अक्टूबर की यह वारदात टल सकती थी।

पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी तहरीर में एक महिला सहित आठ लोगों के नाम दिए थे, लेकिन दर्ज एफआईआर में केवल चार लोगों के नाम ही शामिल किए गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के कई दिन बाद भी पीड़िता को एफआईआर की कॉपी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

थानाध्यक्ष का बयान

 

थानाध्यक्ष मैलानी ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि,

“यदि किसी आरोपी का नाम छूट गया है तो पीड़िता से दूसरी तहरीर लेकर उन नामों को विवेचना में शामिल किया जाएगा।”

जनाक्रोश और प्रशासन से अपेक्षा

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते गंभीरता दिखाती तो इस घटना को टाला जा सकता था। गाँव में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि एसपी लखीमपुर खीरी स्वयं मामले का संज्ञान लें और चौकी स्तर पर हुई लापरवाही की निष्पक्ष जांच कराएं, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़

अग्नि पीड़ित के लिए मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा, नवरात्रि दुर्गा जागरणों में किया पूजन अर्चन : अहमदनगर, अलीगंज और इमलिया में किया पूजन अर्चन, समाज की मंगल कामना

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.