लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

हैदराबाद खीरी पुलिस ने शांति भंग करने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार : गौरीगंज और लक्ष्मीपुर में विवाद और झगड़े पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

लखीमपुर खीरी | 15-Sep-2025 09:23 PM | 263 |
लखीमपुर खीरी
गौरीगंज और लक्ष्मीपुर में विवाद और झगड़े पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

लखीमपुर खीरी।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना हैदराबाद पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ा कदम उठाया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में की गई।

थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 सितंबर 2025 को ग्राम गौरीगंज और ग्राम लक्ष्मीपुर में दो अलग-अलग विवादों में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया।

पहला मामला ग्राम गौरीगंज का है, जहां हरीशंकर गौतम (40 वर्ष) और मनोज कुमार गौतम (37 वर्ष) मुकदमे को लेकर विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन अभियुक्त नहीं माने।

दूसरा मामला ग्राम लक्ष्मीपुर का है, जहां तालाब से मछली पकड़ने को लेकर संजय कुमार (24 वर्ष), विकास (20 वर्ष) और धीरज कुमार (25 वर्ष) आपस में भिड़ गए और स्थिति गंभीर हो गई। समझाने पर भी अभियुक्त शांत नहीं हुए और आमदा-फौजदारी हो गए।

पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गोला के समक्ष प्रस्तुत किया।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.