लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी | 14-Oct-2025 04:01 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला खीरी ने ऑल ओवर चैंपियन का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, पहाड़पुर के खिलाड़ियों का योगदान सबसे अहम रहा।

विद्यालय की सब जूनियर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह चीमा ने विजेता बच्चों को ट्रॉफी व शील्ड देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि “बच्चों की मेहनत व लगन ने विद्यालय और गोला का नाम पूरे जिले में ऊंचा किया है।”

प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन:

  • अमृत कौर ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, ऊँची कूद में द्वितीय और 4×100 मीटर रिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • श्लोक राज ने ऊँची कूद में प्रथम, चक्का फेंक व गोला फेंक दोनों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

  • वैष्णवी ने सब जूनियर बालिका वर्ग में चक्का फेंक और भाला फेंक दोनों में प्रथम स्थान पाया।

  • हरजोत कौर ने सीनियर बालिका वर्ग में चक्का फेंक में प्रथम और गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

  • गोविंद राय ने सीनियर बालक वर्ग में भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • गुरप्रीत कौर ने 100 मीटर में द्वितीय और 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया।

  • दिव्यांशी ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

  • पवनदीप कौर और गुरप्रीत कौर ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह चीमा ने घोषणा की कि मंडल स्तर पर प्रथम स्थान लाने वाले सभी बच्चों की स्कूल फीस माफ की जाएगी, साथ ही खेल से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस घोषणा से बच्चों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर विद्यालय के इंग्लिश मीडियम इंचार्ज करतार सिंह चीमा, पीटीआई चंद्र प्रकाश राठौर, शिक्षक इमरान खान, रामनरेश मिश्र, श्रवण बाजपेयी, अनिल सिंह, सुशील कुमार, ज्योति गुप्ता, संजीव मिश्रा, अमित कुमार, इंद्रेश वर्मा, मोहम्मद मजहर और सत्येंद्र गिरी सहित कई शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़

अग्नि पीड़ित के लिए मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा, नवरात्रि दुर्गा जागरणों में किया पूजन अर्चन : अहमदनगर, अलीगंज और इमलिया में किया पूजन अर्चन, समाज की मंगल कामना

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.