शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
लखीमपुर खीरी न्यूज़

लखीमपुर खीरी में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित में रखी 7 सूत्रीय मांगें विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
lakhimpur-kheri-news-hindi

विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी, 16 सितंबर 2025।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने आज जिले में पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित था और इसमें सात सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नितेश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर से आए पत्रकार साथी उपस्थित रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को लगातार चुनौतियों और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधाओं और मान्यता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाना आवश्यक है।

ज्ञापन में पत्रकारों के लिए सुरक्षा की गारंटी, सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता, ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और फर्जी मुकदमों से सुरक्षा जैसे बिंदु प्रमुख रूप से उठाए गए। साथ ही सरकार से मांग की गई कि पत्रकारों की आवाज़ को गंभीरता से सुना जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।

जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और उचित कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मानना है कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की जिम्मेदारी है। यदि इन मांगों पर समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति भी अपनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज