लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी | 15-Oct-2025 04:14 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी:

गोला विधानसभा के ग्राम बेचे पुरवा में मां-बाप की मृत्यु से बेसहारा हुए तीन मासूम बच्चों की मदद के लिए भाजपा नेता, समाजसेवी एवं सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कौशल वर्मा आगे आए हैं।

जानकारी के अनुसार, बिजुआ क्षेत्र के बेचपुरवा निवासी रामनरेश की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व करंट लगने से हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी सुनील देवी का हाल ही में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके पीछे 13 वर्षीय पुत्री प्रियंका, 9 वर्षीय पुत्र अमित और 7 वर्षीय पुत्री शिवानी पूरी तरह से बेसहारा हो गए।

परिवार के पास जीविका के नाम पर केवल दो बीघा जमीन थी, जो अब शारदा नदी के कटान में पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। बच्चों के दयनीय हाल की सूचना मिलते ही डॉ. कौशल वर्मा ने अपनी टीम को मौके पर भेजा, जिन्होंने बच्चों के लिए राशन सामग्री, आटा, तेल, दाल, फल, कपड़े, साबुन आदि पहुंचाए।

डॉ. वर्मा ने स्वयं बच्चों से फोन पर बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि बच्चे किसी भी आवश्यकता के समय सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

डॉ. कौशल वर्मा ने कहा —

“पीड़ित मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद और आपदा पीड़ितों की सहायता करना मेरा कर्तव्य और जीवन का उद्देश्य है।”

उनका यह समाजसेवी अभियान निरंतर जारी है और वे पूर्व में भी कई गरीब, असहाय और आपदा पीड़ित परिवारों की मदद कर चुके हैं।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़

अग्नि पीड़ित के लिए मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा, नवरात्रि दुर्गा जागरणों में किया पूजन अर्चन : अहमदनगर, अलीगंज और इमलिया में किया पूजन अर्चन, समाज की मंगल कामना

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.