लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

धर्मापुर स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा : नवजात बच्ची सुरक्षित, गांव में छाया मातम

लखीमपुर खीरी | 17-Sep-2025 06:41 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
नवजात बच्ची सुरक्षित, गांव में छाया मातम

बिजुआ (खीरी)।
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के धर्मापुर उपस्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। मेडई पुरवा निवासी 27 वर्षीय सरिता गुप्ता की प्रसव के दौरान मौत हो गई। हालांकि, नवजात बच्ची सुरक्षित है।

प्रसव नर्स सुमनपाल की देखरेख में कराया जा रहा था, तभी सरिता की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया।

गुस्साए परिजनों ने शव को धर्मापुर लिंक रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भीरा थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे।

मृतका सरिता अपने पीछे दो छोटे बच्चों – माही गुप्ता (4 वर्ष) और देव गुप्ता (2 वर्ष) को छोड़ गई है। घटना से गांव में मातम छा गया।

स्थिति बिगड़ने पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। सीएचसी अधीक्षक बिजुआ सुभाष वर्मा, लेखपाल मनोज शुक्ला, तहसीलदार पलिया ज्योति वर्मा, कानूनगो विजेंद्र शुक्ला और पीएसी बल मौके पर तैनात कर दिए गए हैं।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.