लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

बिजुआ में आवारा पशुओं से फसल बचाने की जद्दोजहद, : किसान खेतों में झोपड़ी बनाकर कर रहे रात-दिन पहरेदारी

लखीमपुर खीरी | 13-Sep-2025 09:04 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
किसान खेतों में झोपड़ी बनाकर कर रहे रात-दिन पहरेदारी

लखीमपुर खीरी।

बिजुआ ब्लॉक के किसान इन दिनों आवारा पशुओं से परेशान हैं। खेतों में बोई गई धान और गन्ने की फसलें आए दिन गायों और सांड़ों के झुंड की चपेट में आ रही हैं। अपनी मेहनत की फसल को बचाने के लिए किसानों को खेतों में झोपड़ी और मचान बनाकर रहना पड़ रहा है।

गांव बोझवा के किसान जसवंत सिंह, पप्पू कश्यप, हीरालाल, अशोक मौर्य और दिलीप सिंह का कहना है कि रात में टॉर्च और लाठी लेकर पहरा देने के बावजूद पशु खेतों में घुस जाते हैं और फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मलूकापुर गांव के किसान नन्हे ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा जमीन बटाई पर लेकर धान की खेती की है। फसल की सुरक्षा के लिए उन्होंने खेत में झोपड़ी बनाई है और परिवार के लोग बारी-बारी से रात में पहरा देते हैं। थोड़ी सी चूक होने पर पूरा खेत बर्बाद हो जाता है।

किसानों का कहना है कि आवारा पशु समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। गन्ने और धान जैसी लंबी अवधि वाली फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। बावजूद इसके जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस समस्या को लेकर उदासीन बने हुए हैं।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चलाया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.