लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

AIMIM नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की सुरक्षा की मांग : उपजिलाधिकारी गोला को AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी | 18-Sep-2025 05:52 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
उपजिलाधिकारी गोला को AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

AIMIM नेताओं ने गोला में सौंपा ज्ञापन, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की सुरक्षा की मांग

उपजिलाधिकारी गोला को AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी।

आज बुधवार 17 सितंबर को गोला विधानसभा में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम के निर्देशन में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी गोला को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर अध्यक्ष अफरोज खान के नेतृत्व में जिला महासचिव आजाद खान, मोहम्मद अशफाक, रंजीत कुमार, दुर्गेश सोनी, विधानसभा उपाध्यक्ष कलीमुल्ला, सलीम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

सोशल मीडिया पर धमकियों का आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ओमप्रकाश राजभर (कैबिनेट मंत्री), अरविंद राजभर, अरुण राजभर और अनिल राजभर (राज्य मंत्री) द्वारा सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यम से लोगों को उकसाया जा रहा है। AIMIM नेताओं ने कहा कि इन लोगों की साजिश के तहत शौकत अली को गोली मारने, सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

संभावित अप्रिय घटना की आशंका जताई

AIMIM कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को अवगत कराया कि यदि समय रहते इन व्यक्तियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में शौकत अली के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी उन्हीं पर होगी जिनके नाम ज्ञापन में दिए गए हैं।

कानूनी कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी आरोपितों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को रोका जाए और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही, AIMIM नेताओं ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि शौकत अली साहब की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.