शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
कौशाम्बी न्यूज़

कौशाम्बी न्यूज उदहिन खुर्द सोसाइटी से जुड़े किसानों को खाद वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था करे विभाग: अजय सोनी

उदहिन खुर्द सोसाइटी से जुड़े किसानों को खाद वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था करे विभाग: अजय सोनी
kaushambi-news

बंद पड़ी उदहिन खुर्द सोसाइटी से जुड़े किसानो के लिए खाद वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था करे विभाग.... हर हाल में किसानो को मिलनी चाहिए खाद.... अजय सोनी 

समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानो को रबी की फसलों की बुवाई के समय खाद नही मिलने से नाराजगी जाहिर करते हुए उदहिन खुर्द सोसाइटी से जुड़े किसानो को समुचित मात्रा में जल्द ही खाद वितरित किए जाने की मांग की है।

अजय सोनी के मुताबिक सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्रों के दर्जनों गांवों के किसानो के लिए उदहिन खुर्द साधन सहकारी समिति से ही खाद का वितरण हुआ करता था। इधर करीब दो सालों से उक्त समिति के भवन जर्जर होने और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते किसानो को यहां से खाद नही मिल पा रही है जिससे क्षेत्रीय गांवो के हजारों किसानो को भारी दिक्कत हो रही है। इस मामले को लेकर अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और विभागीय अधिकारियों से कई बार अवगत कराया और जिला पंचायत सदन की बैठक में भी यह मामला उठाया। परंतु विभागीय अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। 

इस संबंध में किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने विभागीय अधिकारियों से पुन: मांग की है कि साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द से जुड़े हजारों किसानो को खाद वितरण के लिए विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए और हर हाल मे किसानो को खाद मिलनी चाहिए। आगे कहा कि जल्द ही समुचित वैकल्पिक व्यवस्था करके विभाग द्वारा हजारों किसानों को खाद नही वितरित की गई तो संबंधित विभाग के कार्यालय का घेराव किया जायेगा। अजय सोनी ने कहा कि सहकारिता विभाग के मनमाने रवैए से अगर हजारों किसानो को खाद नही मिली और  उनकी बुवाई का नुकसान हुआ तो सहकारिता विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जायेगा और दिल्ली जाकर सहकारिता मंत्रालय में शिकायत की जायेगी।

यह भी पढ़ें

सत्संग में शामिल होने आ रहे अधेड़ की मौत: कंटेनर चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर कल्याणपुर से दबोचा।
चेहरे पर लौटी मुस्कान: कौशाम्बी एसपी ने पीड़ितों को सौंपे गुम हुए मोबाइल, पुलिस टीम को नकद इनाम।
युग नायक थे स्वामी विवेकानंद: सिराथू के जवई पड़री में स़किपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज