कौशाम्बी न्यूज़
🚨 Breaking News |
कौशाम्बी
🚨 सैनी में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप : कौशाम्बी में सनसनी! रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, शिनाख्त जारी
कौशाम्बी। जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। यह घटना दौडापुर (कुरमुरीदन) और लुकिया स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
इलाके में अचानक शव मिलने की खबर से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं और स्थानीय नागरिकों से मृतक की पहचान में सहयोग करने की अपील की है।
थाना सैनी पुलिस का कहना है कि पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।