कौशाम्बी न्यूज़
🚨 Breaking News |
कौशाम्बी
कौशाम्बी न्यूज़ : मिशन शक्ति फेज-5 और साइबर जागरूकता अभियान के तहत चला जनजागरण कार्यक्रम
कौशाम्बी। मिशन शक्ति फेज-5 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत जनपद कौशाम्बी के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक जनजागरण कार्यक्रम चलाया गया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने विद्यालयों, बाजारों, अस्पतालों एवं प्रमुख चौराहों पर जाकर बालक-बालिकाओं और आम नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
लोगों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, और बाल सहायता 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और आमजन को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।