कौशाम्बी न्यूज़
🚨 Breaking News |
कौशाम्बी
मिशन शक्ति की महिला सिपाही से अभद्रता, सिपाही ब्रजेश कुमार निलंबित, : एसपी की बड़ी कार्रवाई
कौशाम्बी। जनपद में कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां मिशन शक्ति में तैनात एक महिला सिपाही का मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि सिपाही ब्रजेश कुमार, जो मूल रूप से बलिया का रहने वाला है, उसने महिला सिपाही को लगातार अभद्र मैसेज भेजे और उसे ब्लैकमेल करते हुए छेड़छाड़ की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने आरोपी सिपाही के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है और मामले की सघन विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस विभाग में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।