शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
कौशाम्बी न्यूज़

नशे और ठंड का डबल अटैक मटर के खेत में मिला लापता युवक का शव

मटर के खेत में मिला लापता युवक का शव
kaushambi-news-in-hindi

कौशाम्बी: मटर के खेत में मिला लापता युवक का शव, ठंड और नशे ने ली जान!

​कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मटर के खेत में गांव के ही एक लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रूप नारायणपुर निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है, जो शुक्रवार दोपहर से ही घर से लापता थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो शनिवार सुबह मटियारा गांव के पास खेत में उनका शव मिलने की सूचना मिली।

​घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अमर सिंह शराब पीने का आदी था और शुक्रवार दोपहर भी वह नशे की हालत में घर से निकला था।

​सीओ सिराथू भैया संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला अत्यधिक शराब के सेवन और कड़ाके की ठंड के कारण मौत का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि नशे की हालत में वह खेत में गिर गया और रात भर खुले आसमान के नीचे ठंड की चपेट में आने से उसकी सांसे थम गईं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके।

यह भी पढ़ें

सत्संग में शामिल होने आ रहे अधेड़ की मौत: कंटेनर चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर कल्याणपुर से दबोचा।
चेहरे पर लौटी मुस्कान: कौशाम्बी एसपी ने पीड़ितों को सौंपे गुम हुए मोबाइल, पुलिस टीम को नकद इनाम।
युग नायक थे स्वामी विवेकानंद: सिराथू के जवई पड़री में स़किपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज