शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
कौशाम्बी न्यूज़

कौशाम्बी शादी वाले घर पर दबंगों का हमला, दो लोग घायल — CCTV में कैद पूरी वारदात

शादी वाले घर पर दबंगों का हमला, दो लोग घायल — CCTV में कैद पूरी वारदात
kaushambi-news

📰 शादी वाले घर में दबंगों का हमला! बेटी की विदाई पर मचा हड़कंप, दो लोग घायल – CCTV में कैद पूरी वारदात

कौशाम्बी। जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शादी वाले घर पर कुछ दबंगों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पांच लोगों ने एक साथ घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। बेटी की विदाई के दिन परिजनों में दहशत का माहौल छा गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की शिकायत दी है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, पूरी मारपीट की घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, फिर भी दबंग खुलेआम घूम रहे हैं। परिजन लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

📹 CCTV फुटेज में दिखी दबंगई:

घटना में शामिल आरोपियों को मारपीट करते और घर में तोड़फोड़ मचाते हुए देखा जा सकता है। परिवार ने पुलिस को फुटेज भी सौंप दिया है।

🔹 पुलिस का पक्ष:

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है, और मामले की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब सीसीटीवी में पूरी वारदात साफ़ दिख रही है, तो आरोपियों को अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया?

यह भी पढ़ें

सत्संग में शामिल होने आ रहे अधेड़ की मौत: कंटेनर चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर कल्याणपुर से दबोचा।
चेहरे पर लौटी मुस्कान: कौशाम्बी एसपी ने पीड़ितों को सौंपे गुम हुए मोबाइल, पुलिस टीम को नकद इनाम।
युग नायक थे स्वामी विवेकानंद: सिराथू के जवई पड़री में स़किपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज