कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

गेरा बाड़ी बाजार में दो दुकानों में चोरी, स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर मुख्य पार्षद का एक्शन : स्कूल जाने वाली लड़कियां असुरक्षित, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ा

कटिहार | 23-Nov-2025 07:19 AM | 296 |
कटिहार
स्कूल जाने वाली लड़कियां असुरक्षित, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ा

कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेरा बाड़ी बाजार, कटिहार रोड स्थित अवधेश साह के जनरल स्टोर और कैलाश पोद्दार की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी मिलते ही मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से विस्तृत जानकारी ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठंड के मौसम में लगातार छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासकर स्मैक और नशे के आदी युवकों की गतिविधियां इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं।

स्कूल जाने वाली लड़कियां असुरक्षित, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ा

कटिहार रोड स्थित शौचालय के पास और गर्ल्स स्कूल एवं बेसिक स्कूल जाने वाले रास्तों पर दिनभर से लेकर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि—

स्कूल जाने वाली लड़कियों पर गंदी टिप्पणियां, छेड़छाड़, रास्ते में डराने-धमकाने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे अभिभावकों में भी भय का माहौल है। मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने लिया संज्ञान, थानाध्यक्ष से की कड़ी कार्रवाई की मांग मामले की जानकारी लेने के बाद मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने तुरंत कोढ़ा थानाध्यक्ष से बात की और स्कूल जाने वाले मार्गों को असामाजिक तत्वों से मुक्त करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा कि— स्कूल टाइम में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिस टीम तैनात की जाएगी। किसी भी लड़की या महिला के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशेड़ी और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी तथा नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।


स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर उम्मीद

मुख्य पार्षद ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी भी कीमत पर असामाजिक तत्वों को क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल होगा।


रिपोर्ट : PHM NEWS
धीरज कुमार सिंह, मुख्य पार्षद – नगर पंचायत कोढ़ा, कटिहार

अन्य खबरें

समाजसेवी ध्रुव नारायण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह : सिलीगुड़ी में इलाज के बाद घर लौटे ध्रुव नारायण सिंह

कटिहार न्यूज़

कोढ़ा नगर पंचायत की जनहित समस्याएं बीस सूत्री बैठक में उठीं : बिजली, नल-जल, बाढ़ राहत और खनन विभाग से जुड़ी समस्याओं को लिखित रूप से रखा

कटिहार न्यूज़

पटना स्थित आवास पर लेसी सिंह से मिले कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह : बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शिष्टाचार मुलाकात कर सफल कार्यकाल की कामना की

कटिहार न्यूज़

सुपौल में रफ्तार का कहर : वीरपुर से सहरसा जा रही यात्रियों से भरी बस NH-131 पर खाई में गिरी, 30 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

कटिहार न्यूज़

कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की अपाची बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार : गुप्त सूचना पर छापेमारी, दो मोबाइल भी बरामद

कटिहार न्यूज़

कोढ़ा में बिजली व्यवस्था मजबूत, गेरा बाड़ी में 315 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित : 100 केवी की जगह 200 केवी ट्रांसफार्मर भी लगाया गया

कटिहार न्यूज़

गेराबाड़ी (कोढ़ा) में भीषण सड़क हादसा: 20 लोगों की मौत : बस और पिकअप की जोरदार टक्कर से मची अफरा-तफरी

कटिहार न्यूज़

फारबिसगंज के रामपुर सब्जी मंडी में दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, भीड़ के सामने हुई वारदात : व्यस्त बाजार में फैली दहशत, घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

कटिहार न्यूज़

कोढ़ा के गेड़ाबाड़ी बस्ती में शोक की लहर : स्वर्गीय भगवत मंडल के निधन पर परिजनों से मिलकर दी गई सांत्वना

कटिहार न्यूज़

समेली सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नशे में मिले प्रभारी डॉक्टर : शराबबंदी पर उठे सवाल

कटिहार न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.