कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

कोढ़ा थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित : प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने सौहार्दपूर्ण और भव्य आयोजन को लेकर दिए सुझाव, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

कटिहार | 04-Feb-2026 07:25 PM | 296 |
कटिहार
प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने सौहार्दपूर्ण और भव्य आयोजन को लेकर दिए सुझाव, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

कोढ़ा (कटिहार)। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर कोढ़ा थाना परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोढ़ा के ऊर्जावान थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर पंचायत कोढ़ा द्वारा किया गया।

बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर साजीद आलम, अंचल पदाधिकारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहम्मद काजिम सहित धीरेन्द्र प्रसाद मेहता, अखिलेश मेहता, अमित मंडल, मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन, पिंटू चौधरी, जगत मेहता, किशुन देव रविदास, मनिकलाल बडायक, रामनाथ पांडे, रमन झा, निर्मल पासवान, नवीन मिश्रा, सुमन रजक, सब इंस्पेक्टर विवेक विक्रम, नंदन बाबू समेत कई पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महाशिवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने कोढ़ा थाना परिवार एवं आम जनता के सहयोग से त्योहार को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट:

अन्नू खान

ग्राउंड रिपोर्टर, PHM न्यूज

कटिहार, बिहार

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.