कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

60 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार : परमानंदपुर वार्ड संख्या 08 में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

कटिहार | 01-Apr-2026 09:55 PM | 296 |
कटिहार
परमानंदपुर वार्ड संख्या 08 में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुजो ऋषि (उम्र करीब 50 वर्ष), पिता स्वर्गीय भगलू ऋषि, निवासी परमानंदपुर वार्ड संख्या 08, थाना कोढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। PHM News रिपोर्टर: Annu Khan 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.