शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
कटिहार न्यूज़

कोढ़ा पावर हाउस के पास टोटो और बाइक की टक्कर, पलटने से कई यात्री घायल कटिहार में बड़ा सड़क हादसा: बाइक को बचाने में टोटो पलटा, अफरातफरी का माहौल

कटिहार में बड़ा सड़क हादसा: बाइक को बचाने में टोटो पलटा, अफरातफरी का माहौल
katihar-news

कटिहार। शुक्रवार की दोपहर कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोढ़ा पावर हाउस के समीप एक टोटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में टोटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और टोटो पलट गया। इस हादसे में टोटो पर सवार यात्रियों को चोटें आईं जबकि बाइक चालक भी मामूली रूप से घायल हुआ है।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को टोटो से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायल यात्रियों की स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोढ़ा पावर हाउस के पास सड़क संकरी होने और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़क चौड़ीकरण की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें

बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शिष्टाचार मुलाकात कर सफल कार्यकाल की कामना की

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज