कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

हथवाड़ा में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल : मुखिया भारती कुमारी ने दी भव्य इफ्तार पार्टी

कटिहार | 20-Mar-2026 02:16 PM | 296 |
कटिहार
मुखिया भारती कुमारी ने दी भव्य इफ्तार पार्टी

कटिहार जिले के फलका प्रखंड अंतर्गत हथवाड़ा पंचायत में रमजान के पवित्र महीने के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की शानदार मिसाल देखने को मिली। हथवाड़ा पंचायत की मुखिया भारती कुमारी एवं उनके पति गौतम मालाकार ने पंचायत सरकार भवन में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें एक हजार से अधिक रोजेदार शामिल हुए।

इस भव्य आयोजन में पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पंचायत सरकार भवन परिसर में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, सेवई और अन्य खाद्य सामग्री की विशेष व्यवस्था की गई थी। इफ्तार के समय सभी लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अत्यंत सुंदर दृश्य देखने को मिला।

इफ्तार कार्यक्रम के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें देश में शांति, भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला मंत्री मोहम्मद रफीक अंसारी भी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.