शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
कटिहार न्यूज़

गेराबाड़ी बाजार में भव्य रामनवमी शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ कोढ़ा में विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

कोढ़ा में विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन
chief-councillor-korhadhiraj-kumar-singh-katihar-korha-civic-news-katihar-local-leadership-bihar-municipal-news-korha-development-news

कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेराबाड़ी बाजार में राम नवमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से भरे इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जय श्रीराम के नारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शोभायात्रा में कोढ़ा विधानसभा की विधायक कविता पासवान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी तथा कोढ़ा थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, रमन झा, मनोज सिंह, मनोज ठाकुर, रामनाथ पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बजरंग दल के युवा नेता रवि चौधरी एवं उनकी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जिला मंत्री मोहम्मद रफीक अंसारी भी मौजूद रहे। विभिन्न समुदायों की भागीदारी ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल एवं श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें

बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शिष्टाचार मुलाकात कर सफल कार्यकाल की कामना की

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज