कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

गेरा बाड़ी बस्ती में छठी समारोह में शामिल हुए मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह : नवजात शिशु को दिया आशीर्वाद, परिवार के सुख-समृद्धि की कामना

कटिहार | 16-Feb-2026 08:55 PM | 296 |
कटिहार
नवजात शिशु को दिया आशीर्वाद, परिवार के सुख-समृद्धि की कामना

कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेरा बाड़ी बस्ती निवासी आदरणीय प्रकाश पंडित भैया जी के पोते के छठी समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने नवजात शिशु को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रकाश पंडित एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे समाज और परिवार की अनमोल धरोहर होते हैं तथा ऐसे मांगलिक कार्यक्रम सामाजिक एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद ने उपस्थित ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर भी चर्चा की। समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और सभी ने नवजात शिशु को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर PHM न्यूज़ के संवाददाता अन्नू खान भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

रिपोर्ट – अन्नू खान, संवाददाता, PHM न्यूज़ कटिहार

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.