शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
कटिहार न्यूज़

कटिहार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित मोहम्मद रफीक अंसारी बने जिला मंत्री

मोहम्मद रफीक अंसारी बने जिला मंत्री
bjp-bjpkatihar-minoritymorcha-mohammadrafiqansari-katiharnews-bjpbihar-politicalnews-minoritymorchakatihar-bjpteam-biharpolitics-phmnews-annukhan

कटिहार जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूती प्रदान करते हुए नई जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची जिला अध्यक्ष मो. इफ्तेखार राय के नेतृत्व में जारी की गई, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम के गठन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार मो. इफ्तेखार राय को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सरदार नवमीत सिंह, अमानत हुसैन, अकबर अली, हरभजन सिंह, अकीलुर रहमान एवं इसरार मंसूरी को मनोनीत किया गया है।

महामंत्री पद पर मो. सरवर आलम एवं सरदार अमरजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर डॉ. सईद अनवर, गुरुदत्त सिंह, रुसतम आलम, मोहम्मद रफीक अंसारी, सहनवाज आलम एवं मो. आसिफ को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा मो. समीर को कोषाध्यक्ष तथा सज्द आलम को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में कई अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल किया गया है।

इस क्रम में मोहम्मद रफीक अंसारी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कटिहार का जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इस दौरान PHM News के अन्नू खान भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त जिला मंत्री मोहम्मद रफीक अंसारी ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा बिहार नेतृत्व, मनोज़ कुमार सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल एवं उषा देवी अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया।

जिला अध्यक्ष मो. इफ्तेखार राय ने कहा कि नई टीम संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय और समर्पित होकर कार्य करने की अपील की।

नई टीम की घोषणा के बाद जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें

बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शिष्टाचार मुलाकात कर सफल कार्यकाल की कामना की

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज