शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
कटिहार न्यूज़

किसानों के आगे झुका प्रशासन! धरना स्थल पर दौड़े तहसीलदार, बोले- 'मांगें जायज़ हैं, तुरंत समाधान होगा'

धरना स्थल पर दौड़े तहसीलदार, बोले- 'मांगें जायज़ हैं, तुरंत समाधान होगा'
kaushambi-news-in-hindi

मंझनपुर/कौशांबी: तहसील मंझनपुर में आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का महा-शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला! जिला अध्यक्ष नुरुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में किसानों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूँक दिया।

संगठन के जिला संरक्षक अजय मिश्रा और युवा जिला अध्यक्ष नमो मिश्रा की मौजूदगी में, किसानों ने बिजली, पानी, खाद और नलकूपों से लेकर 'जल जीवन मिशन' में हो रही धांधली और भूमि विवादों तक, हर मुद्दे पर प्रशासन को घेरा।

मैदान में उतरे तहसीलदार!

किसान यूनियन के कड़े रुख को देखते हुए, प्रशासन हरकत में आया। किसानों का ज्ञापन लेने के लिए तहसीलदार मंझनपुर को स्वयं धरना स्थल पर दौड़कर आना पड़ा!

तहसीलदार ने किसानों की भारी भीड़ के सामने न सिर्फ़ ज्ञापन लिया, बल्कि तुरंत समाधान का ठोस आश्वासन भी दिया। उनके किसान-हितैषी तेवर और रवैये ने किसानों को भी चकित कर दिया।

‘मांगें जायज़ हैं, प्राथमिकता से होगा समाधान’

तहसीलदार ने साफ़ शब्दों में कहा, “किसानों की माँगे 100% जायज़ हैं और इनका समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम एक निश्चित समय-सीमा के अंदर हर समस्या का हल करेंगे!”

इस बैठक में देवराज तिवारी, रणधीर सिंह चौहान, रणवीर सिंह, गणेश प्रशाद और बृजेश तिवारी (तहसील अध्यक्ष चायल) समेत सैकड़ों किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराकर प्रशासन को यह संदेश दे दिया कि अब किसानों को नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन है!

यह खबर तहसील मंझनपुर में किसानों की एकजुटता और प्रशासन पर उनके बढ़ते दबाव की सबसे बड़ी मिसाल है!

यह भी पढ़ें

बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शिष्टाचार मुलाकात कर सफल कार्यकाल की कामना की

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज