कानपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कानपुर
🚨 Breaking News | कानपुर

📰 जिला अस्पतालों में ही कैंसर मरीजों को मिलेगी कीमोथेरेपी सुविधा : केंद्र सरकार तीन वर्षों में हर जिले में बनाएगी ड - केयर कैंसर सेंटर

कानपुर | 15-Feb-2026 12:11 PM | 547 |
कानपुर
केंद्र सरकार तीन वर्षों में हर जिले में बनाएगी ड - केयर कैंसर सेंटर

केंद्र सरकार कैंसर मरीजों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। अब कैंसर रोगियों को कीमोथेरेपी के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। आने वाले तीन वर्षों में देश के हर जिले के अस्पताल में डे-केयर कैंसर सेंटर बनाए जाएंगे, जहाँ मरीजों को अपने ही जिले में उपचार मिल सकेगा।


इस योजना का उद्देश्य है कि मरीजों को घर के पास ही इलाज मिले और बड़े अस्पतालों पर दबाव कम हो। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बार-बार शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बचेंगे।


सरकार का कहना है कि गरीब और दूरदराज के मरीजों के लिए लंबी दूरी तय कर इलाज कराना महंगा और कठिन होता है। इसलिए जिला स्तर पर ही कीमोथेरेपी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक व मानसिक बोझ कम हो सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.