शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
कन्नौज न्यूज़

कन्नौज भाजपा आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने राहुल गांधी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

भाजपा आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने राहुल गांधी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
kannauj-bjp-it-cell-abhishek-pandey-memorandum-against-rahul-gandhi

आईटी सेल कन्नौज जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने राहुल गांधी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

कन्नौज। रिपोर्ट सुनील  संघर्षी
भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल कन्नौज के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार से मुलाकात कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रार्थनापत्र सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि हाल ही में जयपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की गई।

जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि जयपुर रैली के दौरान जयपुर कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष मंजू लता मीना एवं उनके समर्थकों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक और आपराधिक प्रकृति के नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नारेबाजी से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका उत्पन्न होती है।

अभिषेक पाण्डेय ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उनके समर्थक जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से राहुल गांधी सहित सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल कन्नौज की टीम के सदस्य सौरभ कुशवाह, अंबुज पाण्डेय, ब्रह्मानंद गौतम, गौतम कश्यप, सनी दुबे, दीपक चौहान, हर्षित कटियार, राघव तिवारी, विभु त्रिपाठी एवं विवेक ठाकुर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

फर्जी गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम

अन्य खबरें

महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज