झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

उन्हेल पुलिस की बड़ी सफलता : 16 साल बाद गुमशुदा महिला ब्यावरा से सुरक्षित दस्तयाब

झालावाड़ | 29-Dec-2025 06:18 AM | 384 |
झालावाड़
16 साल बाद गुमशुदा महिला ब्यावरा से सुरक्षित दस्तयाब

उन्हेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता 16 साल बाद गुमशुदा महिला का सुराग, ब्यावरा से सुरक्षित दस्तयाब

2009 में उन्हेल थाना क्षेत्र से हुई थी लापता, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने की कार्रवाई जिला पुलिस का उत्कृष्ट व प्रशंसनीय कार्य 
उन्हेल | थाना क्षेत्र से वर्ष 2009 में गुमशुदा हुई महिला को पुलिस ने 16 साल बाद मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। मामले में थाना उन्हेल में एमपीआर नंबर-2 दर्ज था, जो लंबे समय से लंबित चला आ रहा था।
उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण कटारिया ने बताया कि गुमशुदा महिला श्यामुबाई निवासी सरवर की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में तकनीकी व मैदानी जांच को तेज किया गया, गहन व कठोर अथक प्रयास से महिला का सुराग मिला।
जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मध्यप्रदेश के ब्यावरा पहुंची, जहां से श्यामुबाई को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को थाने लाया गया।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल गोवर्धन लाल एवं कांस्टेबल नारायण सिंह की विशेष भूमिका रही।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.