झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

चौमहला में 2 माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : गंदगी का अंबार

झालावाड़ | 16-Dec-2025 11:13 AM | 384 |
झालावाड़
गंदगी का अंबार

झालालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में सफाई कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण सभी सफाईकर्मियों ने शनिवार से सफाई कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते कस्बे के बाजारों, गलियों व मुख्य चौराहों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं।

दो दिनों से सफाई व्यवस्था ठप रहने के कारण बाजारों में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, वहीं नालियों से दुर्गंध उठने लगी है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजारों और सड़कों पर चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है।

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे सफाई कार्य नहीं करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा समय पर वेतन नहीं दिए जाने के कारण हर दो-तीन माह में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है और उन्हें बार-बार हड़ताल पर मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने ग्राम पंचायत से नियमित रूप से मासिक वेतन देने की मांग की है।

उधर, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे के गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और बाजारों में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है तथा उनके वेतन की व्यवस्था की जा रही है। एक-दो दिन में वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

 

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.