झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

झालावाड़ में गूंजेगी एकता की अलख : सरदार 150 एकता मार्च के तहत 10 व 15 नवंबर को होंगी पदयात्राएं

झालावाड़ | 31-Oct-2025 07:32 AM | 344 |
झालावाड़
सरदार 150 एकता मार्च के तहत 10 व 15 नवंबर को होंगी पदयात्राएं

सरदार@150 एकता मार्च झालावाड़ जिले में राष्ट्रीय एकता की जागेगी अलख 10 व 15 नवम्बर को होंगी पद यात्राएं

झालावाड़, 30 अक्टूबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में MY Bharat के तहत आयोजित सरदार@150 एकता मार्च के जिला स्तरीय चरण की औपचारिक शुरुआत गुरूवार को झालावाड़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्री श्री श्याम सुंदर शर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन, जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा, तथा हर्षित शर्मा (एनएसएस) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्री श्याम सुंदर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरदार@150 एकता मार्च की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि झालावाड़ जिले में दो पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहली पदयात्रा 10 नवंबर 2025 को मिनी सचिवालय से खेल संकुल तक (लगभग 8-10 किमी) व दूसरी पदयात्रा 15 नवंबर 2025 को भवानीमंडी में आयोजित की जाएगी। 

जिला युवा अधिकारी दिनेश जांगिड़ ने बताया कि इन पदयात्राओं का आयोजन जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जा रहा है।

पदयात्रा का उद्देश्य

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के प्रण को साकार करते हुए, ये पदयात्राएँ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के सपने से जुड़ी हैं। इनमें शामिल होंगे:

ऽ  राष्ट्रीय एकता शपथ

ऽ  नशा मुक्ति शपथ

ऽ  सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

ऽ  सांस्कृतिक कार्यक्रम

ऽ  स्वदेशी मेला, योग एवं स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान

ऽ  आत्मनिर्भर भारत संकल्प

पदयात्रा से पूर्व स्कूलों-कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी जैसी प्री-इवेंट गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

*डिजिटल चरण*

MY Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in/pages/unity_march) पर NSS, MY Bharat एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से निबंध लेखन, क्विज, रील प्रतियोगिता आदि का आयोजन चल रहा है।

झालावाड़ की अमृत पीढ़ी से अपील है कि वे इस ऐतिहासिक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाएँ।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.