झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार : संतोष निगम का भव्य विदाई समारोह

झालावाड़ | 01-Feb-2026 08:19 AM | 384 |
झालावाड़
संतोष निगम का भव्य विदाई समारोह

गंगधार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका संतोष निगम का भव्य विदाई समारोह
29 साल 6 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, शोभायात्रा व सम्मान समारोह आयोजित


झालावाड़ जिले के गंगधार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका संतोष निगम के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का मंच संचालन शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सेवानिवृत्त शिक्षिका संतोष निगम को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ और भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक प्रभुलाल मेहर ने बताया कि संतोष निगम ने 29 वर्ष 6 माह 9 दिन की राजकीय सेवा दी। उनका कार्यकाल विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और सकारात्मक वातावरण के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर दास बैरागी ने कहा कि संतोष निगम के नेतृत्व में विद्यालय का संचालन, अनुशासन एवं शैक्षणिक माहौल हमेशा बेहतर रहा है। उनका योगदान विद्यालय के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
विदाई समारोह के अवसर पर मनोहर दास बैरागी, प्रभुलाल मेहर, ओमप्रकाश शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, व्याख्याता किरण, धर्मेश नीमा, आशा निगम, अंजना एम. भालेराव, गोविन्द नारायण सुमन एवं रामनारायण निगम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विदाई के उपलक्ष्य में एक जुलूस ग्राम पंचायत परिसर से शुभारंभ हुआ। मार्ग में जगह-जगह आतिशबाजी की गई और नगर के गणमान्य नागरिकों ने फूलों से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.