शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
jhalawar-news

संत रामपाल जी महाराज का एक दिवसीय सत्संग आयोजित

झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में रविवार को संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सत्संग का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।
एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हुआ सत्संग का प्रसारण
सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज ने समाज में फैली कुरीतियों और पाखंडवाद पर प्रहार करते हुए श्रद्धालुओं को शास्त्र आधारित भक्ति मार्ग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जैसे कोई व्यक्ति ट्रेन में सफर करते समय हल्का सामान लेकर चलता है, उसी प्रकार मनुष्य को जीवन यात्रा में भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि कलयुग में भगवान को पाने की सरल विधि सच्चे सतगुरु से नाम दीक्षा लेकर भक्ति करना है।
मानव जीवन के उद्देश्य पर डाला प्रकाश
सत्संग में मानव जीवन के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि मनुष्य जन्म अत्यंत दुर्लभ है, इसलिए इसे परमात्मा की भक्ति में लगाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ‘तीनों देवा कमल दल बसे, ब्रह्मा विष्णु महेश। प्रथम इनकी वंदना, फिर सुन सतगुरु उपदेश’ जैसे शब्दों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया गया।
चाय-राम, जल-राम और पुस्तक सेवा भी हुई
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय-राम, जल-राम और पुस्तक सेवा की व्यवस्था भी की गई। क्षेत्र के सेवादारों ने तन-मन से सेवा करते हुए आयोजन को सफल बनाया।
कुरीतियों को खत्म करने का दिया संदेश
सेवादारों ने बताया कि सत्संग का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना, दहेज प्रथा का उन्मूलन, जाति-पांति के भेदभाव को मिटाना, नशा मुक्त समाज बनाना तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने और शास्त्र आधारित भक्ति के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।

 

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*