शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
झालावाड़ न्यूज़

PHC के बाहर बिना फेंसिंग की बिजली डीपी बनी खतरा पूर्व में भी हो चुकी थी गाय की मौत

पूर्व में भी हो चुकी थी गाय की मौत
jhalawar-news

PHC के बाहर मौत को दावत दे रही बिना फेंसिंग की डीपी, पूर्व में एक गाय की हो चुकी है मौत

झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के ठीक बाहर स्थित बिजली की डीपी के चारों ओर तार फेंसिंग नहीं होने से हर समय खतरे का साया बना रहता है। विभाग की इस अनदेखी के कारण पूर्व में करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार गहरी नींद में सोए हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश: 'कई बार दी चेतावनी, नहीं हुई सुनवाई'
ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल परिसर के बाहर होने के कारण यहाँ मरीजों और उनके परिजनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। डीपी के तार खुले पड़े हैं और सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
अधिकारियों का तर्क: सिविल विभाग को लिखा है पत्र
मामले की गंभीरता को लेकर जब बिजली विभाग के जेईएन (JEN) से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि— "डीपी की फेंसिंग का कार्य सिविल विंग के अंतर्गत आता है। हमने उन्हें पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। जल्द ही यहाँ फेंसिंग का कार्य करवा दिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज