झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : 1250 मरीजों की जांच, 250 ऑपरेशन चयन

झालावाड़ | 23-Jan-2026 05:43 PM | 384 |
झालावाड़
1250 मरीजों की जांच, 250 ऑपरेशन चयन

नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ पर निःशुल्क सर्व रोग जांच शिविर, 1250 मरीजों की जांच, 250 से अधिक ऑपरेशन के लिए चयन

विश्व विख्यात नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ पेड़ी के पूर्व सचिव श्रृद्धेय दीपचंद जैन की स्मृति में उनके 94 वें जन्मदिवस के अवसर पर श्रीमती सीताबाई दीपचंद जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ पर एक दिवसीय निःशुल्क सर्व रोग जांच, निदान एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में धीरज हॉस्पिटल, वडोदरा (गुजरात) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगभग 1250 मरीजों की जांच की गई, जिसमें से 250 से अधिक गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित मरीजों को आगामी 27 जनवरी को धीरज हॉस्पिटल की निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से वडोदरा भेजा जाएगा, जहां उनका निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन किया जाएगा।
इन रोगों की हुई निःशुल्क जांच
शिविर में स्त्री रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला, श्रवण क्षमता जांच, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, श्वास एवं अस्थमा रोग, जनरल फिजिशियन, फिजियोथेरेपी, ईसीजी, स्पीच थेरेपी के साथ-साथ ब्लड एवं शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई।
इस अवसर पर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हॉस्पिटल प्रबंधक शिवराजसिंह, डॉ. थोसाशाह, मेल्विनभाई, डॉ. जयनीश शाह, डॉ. प्रसेन शाह सहित चिकित्सकों का बहुमान किया गया।
जन्मोत्सव पर दी श्रद्धांजलि
ज्ञात हो कि स्व. दीपचंदजी जैन ने श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ के विकास एवं उत्थान में अमूल्य योगदान दिया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण स्थित उनकी प्रतिमा पर परम पूज्य आचार्य जित रत्नसागर सूरीजी, साध्वी चन्दन बाला श्रीजी,  शासन ज्योति आदि ठाणा की निश्रा में परिवारजनों सीताबाई जैन, मोहनलाल, धर्मचंद जैन सहित संघ के सदस्यों ने पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.