किसानों को नहीं मिला फसल मुआवजा, गंगधार में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली : फसल मुआवजा बीमा क्लेम ओर पंजीयन नहीं होने पर जताया विरोध
किसानों को नहीं मिला फसल खराबे का मुआवजा, निकाली जन आक्रोश रैली , फसल मुआवजा, ओर पंजीयन नहीं होने पर जताया विरोध कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डग के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार, सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार, डग कांग्रेस प्रत्याशी चैतराज गहलोत के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी गंगधार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खरीफ की फसल खराब होने के बावजूद अब तक किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि नहीं पहुंची है, जिससे किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
ज्ञापन में उठाई गईं मुख्य मांगें:
अटका बीमा क्लेम: डग विधानसभा क्षेत्र में सोयाबीन और उड़द की फसलें खराब हो गई थीं। प्रीमियम कटने के बावजूद बीमा कंपनियां भुगतान में टालमटोल कर रही हैं।
गेहूं पंजीकरण: पिछले साल 1 जनवरी से गेहूं का पंजीकरण शुरू हो गया था, लेकिन इस बार प्रक्रिया शुरू न होने से किसान परेशान हैं।
मंडी में तौल कांटा: गंगधार कृषि उपज मंडी में सरकारी तौल कांटा नहीं होने के कारण किसानों को बाहर निजी स्तर पर तौल करवाना पड़ता है, जहां उनसे अधिक शुल्क वसूला जा रहा है।
"10 दिन में समाधान नहीं तो होगा धरना-प्रदर्शन"
सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार ने बताया कि क्षेत्र के 90 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं। लागत मूल्य बढ़ने और उचित मुआवजा न मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर किसानों की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डग कांग्रेस प्रत्याशी चैतराज गहलोत, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार, उन्हेल मंडल अध्यक्ष केशर सिंह परिहार, सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार, कुंडला मंडल अध्यक्ष शिव लाल वर्मा , क्यासरा मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह, उप प्रधान संतोष जैन, जिला परिषद गोपाल सिंह, उन्हेल नगर अध्यक्ष सोनू जैन सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़