किड्ज लॉन्चर एकेडमी चौमहला का वार्षिक उत्सव तरंग-3 भव्यता से संपन्न : महिला सशक्तिकरण थीम
चौमहला में किड्ज लॉन्चर एकेडमी का वार्षिक उत्सव ‘तरंग–3’ आयोजित
महिला सशक्तिकरण रही थीम, छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दिया मजबूत संदेश
चौमहला। नगर की किड्ज लॉन्चर एकेडमी में वार्षिक उत्सव ‘तरंग–3’ का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम महिला सशक्तिकरण रही। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखा। नन्ही छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर दी गई प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से मानव पिरामिड, अखाड़े का साहसिक प्रदर्शन, छावा एक्ट, महाभारत पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और रतन टाटा को समर्पित विशेष नृत्य प्रस्तुत किया। हास्य कार्यक्रमों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विद्यालय के प्राचार्य दीपक डपकरा ने आगामी सत्र से कक्षा 11वीं–12वीं विज्ञान संकाय और हॉस्टल सुविधा शुरू करने की घोषणा की। इस पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह चौधरी (एसडीएम चौमहला), हेमंत गौतम (डीवाईएसपी गंगधार), राजेंद्र जैन (सीबीईओ डग) और कालूराम शर्मा (पीईईओ चौमहला) मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यालय की पहल और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार से बंटी सर, पिंकी डोसी और खुशबू संचेती भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और नगरवासी शामिल हुए। आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया गया।
विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित तरंग श्रृंखला का यह तीसरा आयोजन रहा, जो अब क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बनता जा रहा है।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़