झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

कक्षा 8वीं विदाई समारोह पीपल्दा विद्यालय में आयोजित : अतिथियों ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

झालावाड़ | 17-Feb-2026 08:00 AM | 384 |
झालावाड़
अतिथियों ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

कक्षा 8वीं का विदाई समारोह आयोजित
रा.उ.प्रा.वि. पीपल्दा में भावभीनी विदाई, अतिथियों ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपल्दा में कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ‘डग’  राजेंद्र कुमार जैन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुवाल्द के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वैष्णव उपस्थित रहे।
समारोह में विद्यालय के संस्थाप्रधान  पप्पुलाल मीणा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। इसके साथ ही GUPS खुरचनिया के एसएमसी अध्यक्ष  दिलीप सिंह एवं अभिभावकगण की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अपने अनुभव साझा कर समारोह को भावनात्मक बना दिया।
समापन पश्चात सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.