झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

News Jhalawar : सरकारी योजनाओं में सेंध लगाने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह : 29 आरोपी जेल भेजे, 9 को पुलिस रिमांड पर भेजा

झालावाड़ | 31-Oct-2025 07:22 AM | 344 |
झालावाड़
29 आरोपी जेल भेजे, 9 को पुलिस रिमांड पर भेजा

झालावाड़। झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन शटडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के सभी आरोपियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद 29 आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए, जबकि 9 आरोपियों को  पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जांच अधिकारी डिप्टी प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने इन सभी आरोपियों को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पता था। गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में फैले नेटवर्क के माध्यम से योजनाओं में सेंध लगा रहे थे।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सहयोगियों और फर्जी खातों की जांच में जुटी है। तकनीकी जांच में डिपार्टमेंट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (DOIT) की टीमों की मदद ली जा रही है। जयपुर से भी कई अधिकारी इस मामले में जानकारी जुटा चुके हैं।

इस कार्रवाई के दौरान साइबर थाने के डिप्टी मनोज सोनी, सीआई मुकेश मीना, सीआई पवन मीना समेत पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.