झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर चौमहला गुरुद्वारे में विशेष दीवान व लंगर आयोजन : आस पास क्षेत्र वासियों ने लिया भाग

झालावाड़ | 06-Jan-2026 09:59 PM | 384 |
झालावाड़
आस पास क्षेत्र वासियों ने लिया भाग

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारे में सजा विशेष दीवान, अरदास के बाद छका लंगर

चौमहला | कस्बे में सोमवार को सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का पावन प्रकाश पर्व पंजाबी समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें समाज सहित कस्बे के अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कीर्तन और अरदास से गूंजा गुरुद्वारा
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में रौनक रही। सुबह विशेष दीवान सजाए गए, जिसमें रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी और कीर्तन का गायन किया गया। कीर्तन के पश्चात सामूहिक अरदास की गई, जिसमें देश और समाज की खुशहाली की कामना की गई।
सामूहिक लंगर का आयोजन
धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद गुरुद्वारा परिसर में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबी और सिंधी समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने सेवा की। लंगर में समाज के लोगों के साथ-साथ कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने भी पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
ये रहे उपस्थित:
इस पावन अवसर पर गोविंद पंजाबी, बीजू पंजाबी, सुरेंद्र कालरा, हुक्मचंद कालरा, संजय पंजाबी सहित सिंधी-पंजाबी समाज के कई प्रमुख लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.